फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Roadways bus failure, passenger suffering

पीएम के कार्यक्रम में गईं बसें, बेहाल भटके यात्री, आज भी रहेगी परेशानी

Fri, 15 Jul 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus failure, passenger suffering
राठ। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 15 बसें भेजी गई हैं। जिससे यात्रियों को सवारी वाहन के लिए घंटों भटकना पड़ा। शनिवार को भी सवारियों का टोंटा रहेगा।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में 88 बसों के बेड़े में 75 बसें सड़कों पर हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 15 बसें लगा दीं गईं हैं। यह बसें दिल्ली, कानपुर, उरई व झांसी रूट की हैं। 15 बसें कम होने से यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान रहे हैं। यात्री अरिमर्दन, रामकरन, कैलाश, सुरेश कुमार, रामबिहारी, अर्जुन सिंह ने बताया महोबा जाना है। तीन घंटे से रोडवेज में बस का इंतजार कर रहे हैं। डिपो से एक बस निकली जिस पर करीब सवा सौ यात्री सवार हो गए। भीड़ के चलते वह बस में नहीं बैठ पाए। दूसरी बस की कोई संभावना नहीं दिख रही। प्राइवेट बसें भी रिजर्व कर दीं गईं। बताया कि अब वह घर लौटने को मजबूर हैं।
रोडवेज डिपो के स्टेशन इंचार्ज विजय नारायण विश्वकर्मा ने बताया कानपुर, झांसी, दिल्ली व उरई रूट की 15 बसें रैली में भेजी गईं हैं। बसों की कमी के बावजूद प्रयास किया जा रहा सभी यात्री अपने गंतव्य तक पहुुंच सकें।
विज्ञापन

मझगवां निवासी पवन प्रकाश सिंह ने बताया महोबा जाने के लिए सुबह से रोडवेज डिपो में इंतजार कर रहे हैं। चार घंटे बीतने के बावजूद बस नहीं मिली। बताया प्राइवेट वाहन भी नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी अरशद खान ने बताया झांसी जाने के लिए घर से निकले थे। रोडवेज में दो घंटे इंतजार करने के बावजूद बस नहीं मिली। किस्मत से प्राइवेट बस मिल गई जिससे झांसी जा रहे हैं।
दिल्ली और गोरखपुर जाने को भटके लोग
डिपो से पीएम के कार्यक्रम में गईं दस बसें
हमीरपुर। हमीरपुर डिपो से भी 10 बसें भेजी गईं है जिसके चलते दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर के रूट पर बसों का आवागमन कम रहा। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। यात्री जितेंद्र कुमार ने बताया कि औरैया जाना है दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं, अब तक बस नहीं आई है। रामकुमार ने बताया कि तीन घंटे से इटावा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह महेश कुमार भी बस का इंतजार करते रहे।

एआरएम अकील अहमद ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम में 10 बसें भेजी गईं है। सभी रूटों पर बसें भेजी जा रही है। कल रूट प्रभावित रहेंगे, देर रात तक बसें वापस होंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed