{"_id":"6550ecc0cacd0c16ed0cd6f4","slug":"roadways-bus-crushes-student-riding-scooter-dies-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-2784-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रोडवेज बस ने स्कूटी सवार छात्र को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रोडवेज बस ने स्कूटी सवार छात्र को कुचला, मौत
Sun, 12 Nov 2023 08:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। निर्धारित रूट छोड़कर शहर के मुख्य मार्ग से निकल रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी सवार छात्र को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक बस समेत मौके से भाग निकला।
शहर के आल्हा चौक निवासी व्यापारी हसीब मंसूरी का पुत्र आमिर मंसूरी (17) ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। रविवार की सुबह वह अपने मित्र अभिमन्यु के साथ स्कूटी से कोचिंग जा रहा था। तभी शहर के व्यस्ततम मार्ग में डीएवी इंटर कॉलेज के पास रोडवेज बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरे आमिर को बस कुचलते हुए निकल गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। जिससे लोगों में आक्रोश है। दुर्घटना में घायल अभिमन्यु को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
नागरिकों ने रोडवेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। महोबा डिपो की राठ जाने वाली बस निर्धारित रूट से न जाकर बीच बस्ती से गुजर रही हैं। जिससे हादसे हो रहे हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।