फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Roads worth crores dug in laying pipeline

नमामि गंगे की लाइनें बिछाने में खोद दी गई करोड़ों से बनी सड़कें

Mon, 31 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roads worth crores dug in laying pipeline
भरुआ सुमेरपुर। दशकों में बनकर तैयार हुई ग्राम पंचायतों की सड़कों को नमामि गंगे परियोजना के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइनों की खुदाई में बर्बाद कर दिया। अब पैदल निकलना भी मुश्किल है। अफसरों की लापरवाही से पंचायतों को करोड़ों रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

जवाहर रोजगार योजना के लागू होने के बाद पंचायतों में खड़ंजा निर्माण की शुरुआत हुई। इसके बाद राज्य वित्त, बुंदेलखंड विकास निधि, सांसद व विधायक निधि के अलावा मनरेगा आदि योजनाओं से पंचायतों की गलियों को नाली खड़ंजा, सीसी इंटरलॉकिंग का जाल बिछाया गया। केंद्र सरकार की घर-घर स्वच्छ जल आपूर्ति योजना नमामि गंगे परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया गया। लाइन बिछाने का कार्य शुरू होते ही एक झटके में करोड़ों से बनकर तैयार सड़कें तहस-नहस हो गईं। वाहनों को निकालना मुश्किल है। लोग मजबूरी में वाहनों को गांव के बाहर खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिदोखर पुरई के उदयभान यादव, राजू यादव, महेश्वरीदीन, देवीदीन, अतर सिंह ने बताया कि गलियों को उखाड़ दिया गया है। सड़कों की मरम्मत कौन कराएगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है। पाइप लाइन बिछाने वाली संस्था के कर्मियों ने बताया कि उनको पाइप लाइन बिछाकर जल आपूर्ति कराने का कार्य दिया गया है। टूटी सड़कों की मरम्मत कौन कराएगा उन्हें नहीं मालूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में जहां सड़कें खोदी गईं है। उनकी मरम्मत का काम भी शुरू करा दिया गया है। विभाग की ओर से खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराएंगे।
राजेश कुमार यादव, एडीएम नमामि गंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed