{"_id":"624f28fa0db707368e7035e4","slug":"road-jammed-due-to-non-disclosure-hamirpur-news-knp6899263124","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजी का खुलासा न होने पर किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजी का खुलासा न होने पर किया रोड जाम
विज्ञापन
राठ में जाम लगाए व्यापारियों को समझाते सीओ अभय नारायण राय
- फोटो : HAMIRPUR
राठ (हमीरपुर)। गल्ला मंडी में कमीशन एजेंट के साथ हुई टप्पेबाजी के आरोपी एक सप्ताह बाद भी नहीं पकड़े जा सके। इससे आक्रोशित व्यापारियों व कमीशन एजेंटों ने बृहस्पतिवार को मंडी के सामने पनवाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ ने जल्द खुलासे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
एक अप्रैल को गल्ला मंडी में मुस्कराखुर्द गांव निवासी कमीशन एजेंट राजेंद्र कुमार के नौ लाख रुपये लेकर टप्पेबाज भाग गए थे। जांच में सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक दिखे थे। एक सप्ताह बाद भी पुलिस खुलासे में नाकाम है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापारियों ने जाम लगा दिया।
एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा, सीओ अभय नारायण राय व विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। व्यापारियों ने पुलिस को खुलासे के लिए सात दिन की मोहलत दी है। सीओ ने कहा कि मंडी के दोनों गेटों पर सुरक्षा बढ़ाएंगे। मंडी में पुलिस चौकी के लिए प्रयास करेंगे। कहा कि संदिग्धों की धरपकड़ चल रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मंडी में अव्यवस्थाओं की शिकायत पर विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने सचिव से नाराजगी जाहिर की।