फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   road,civic,hamirpur news

सड़क के गड्ढे भर रही नगर पालिका

Sat, 17 Jul 2021 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
road,civic,hamirpur news
राठ। नगर के रामलीला मैदान से चरखारी मार्ग तक करीब दो किमी जर्जर अवस्था में है। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लोनिवि की इस सड़क पर लोगों की सुविधा के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने गिट्टी, सीमेंट, बालू मिक्चर से समतलीकरण कराया है।
विज्ञापन

नगर का चरखारी रोड मुख्य मार्गों में है। वर्षों से जर्जर इस मार्ग के निर्माण की मांग उठती रही है, मगर लोनिवि ने कोई ध्यान नहीं दिया गया। बड़े-बड़े गड्ढों में आएदिन राहगीर चुटहिल हो रहे थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने मार्ग की फोटो शेयर कर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। मामला संज्ञान में ले नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर की सड़क की दशा सुधारने की ठानी है। उन्होंने गिट्टी, सीमेंट व बालू का मिक्चर डलवाकर समतलीकरण करा दिया है।
विज्ञापन

चरखारी मार्ग के लिए 11.32 करोड़ पास
जर्जर चरखारी मार्ग के लिए विधायक मनीषा अनुरागी ने लोनिवि मंत्री को पत्र लिखा था। विधायक ने बताया 12 किमी मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से बात की। जिस पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 11.58 किमी लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण के लिए 11.32 करोड़ रुपए का बजट पास हो गया है। विधायक ने कहा जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed