फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   road,civic,hamirpur news

18.44 करोड़ की लागत से जिले में बनेंगे पुल व पुलिया

Sun, 21 Feb 2021 06:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
road,civic,hamirpur news
एनआईसी में मौजूद डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व विधायक युवराज सिंह व मनीषा अनुरागी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जलशक्ति विभाग के तहत सिंचाई व जल संसाधन विभाग की नहरों में प्रदेश स्तर पर 25050 पुल व पुलियों का जीर्णोद्धार और नवनिर्माण का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनआईसी के माध्यम से लखनऊ में किया। इस अभियान के तहत जिले में कुल 390 पुल (छोटे पुल) व पुलियों का जीर्णोद्धार और नवनिर्माण का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

पुल और पुलिया के जीर्णोद्धार व नवनिर्माण कार्यक्रम के तहत जिले की 281 पुलियों का जीर्णोद्धार व 109 पुलियों का नवनिर्माण कार्य होना हैं। जो 18 करोड़ 44 लाख 51 हजार की लागत से होगा। कई छोटे पुल का भी निर्माण होना है। एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने इन सभी पुल व पुलियों के जीर्णोद्धार/नवनिर्माण समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा यह सभी प्रस्तावित कार्य अनिवार्य रूप से 100 दिन से पहले पूर्ण कर लिए जाए। सदर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा पुल व पुलियों की मरम्मत और निर्माण हो जाने से किसान, छात्र-छात्राओं, ग्रामवासी कम समय में अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे। वाहनों का आवागमन सुगम होगा। किसान अपनी फल व सब्जियों को आसानी से बाजार पहुंचाने में सक्षम हो सकेंगे। उन्होंने कहा पुल व पुलिया ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी विकास, अधिशासी अभियंता मौदहा बांध, सहायक अभियंता व अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed