फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Road accidents will stop by following traffic rules: ARTO

यातायात नियमों के पालन से रुकेंगी सड़क दुर्घटनाएं: एआरटीओ

Tue, 07 Nov 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Road accidents will stop by following traffic rules: ARTO
महोबा। परिवहन विभाग के तत्वावधान में यातायात माह नवंबर के तहत ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज खन्ना में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कहा कि सुरक्षित सफर के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है। ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। अधिकांश हादसे यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होते हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ सुनील दत्त ने कहा कि सड़क पर चलने वाले सभी पैदल यात्रियों, वाहन में सवार यात्रियों और वाहनों के लिए नियम बने हैं। यह यातायात के नियम कहलाते हैं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर पहनें। हेलमेट के बिना दो पहिया वाहन न चलाएं। ड्राइविंग के दौरान फोन पर बात न करें। तेज रफ्तार व नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं। तेज गति के लिए लगाया जाने वाला जुर्माना वाहन के आकार के अनुसार अलग-अलग होता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन


कार्यशाला में बच्चों को बताए यातायात के नियम
महोबा। यातायात प्रभारी निरीक्षक शिवपाल सिंह के नेतृत्व में शहर के रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात प्रभारी ने कहा कि ज्यादातर हादसे लापरवाही व असावधानी के कारण होते हैं। नशा, नींद और तेज रफ्तार से वाहन चलाने में दुर्घटना की संभावनाएं ज्यादा रहती है। यातायात नियमों और संकेतों का सदैव पालन करना चाहिए। इस दौरान नरेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, विघालय के प्रबंधक सैय्यद माशूक अली, मोहम्मद अली, ट्रक यूनियन के अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed