फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   road accident in hamirpur up, one died

हमीरपुर में सड़क हादसा: भाजपा नेत्री के एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 21 Oct 2021 03:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Oct 2021 03:18 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
road accident in hamirpur up, one died
हमीरपुर: घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे की फैक्टरी एरिया से सीसीटीवी कैमरे लगाकर बाइक से वापस जा रहे दो सगे भाइयों को हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठे भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को इलाज के लिए उसकी मां भाजपा नेत्री अस्पताल ले गईं। हमीरपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मनोनीत सभासद राधा चौरसिया के पुत्र जितेंद्र चौरसिया (30) व आनंद चौरसिया (25) सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कस्बे के फैक्टरी एरिया में आए थे।
विज्ञापन


कैमरा लगाने के बाद वापस बाइक से घर जा रहे थे। तभी कस्बे के नेहा नर्सिंग होम के पास बने ब्रेकर पर बाइक धीमी करके पार करने लगे। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठे जीतेंद्र चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि आनंद चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल आनंद चौरसिया परिजनों को जानकारी देता रहा।


कुछ देर बाद उनकी मां राधा चौरसिया मौके पर पहुंचीं और घायल पुत्र को अपने वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गईं। घटना के बाद हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस आवागमन बहाल करा सकी। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed