फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rift between former and current chairmen; a barrage of complaints being exchanged.

Hamirpur News: पूर्व व वर्तमान चेयरमैन में रार, चल रहे शिकायतों के तीर

Tue, 06 Oct 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rift between former and current chairmen; a barrage of complaints being exchanged.
हमीरपुर। नगर पंचायत कुरारा की पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि और वर्तमान चेयरमैन आशारानी कबीर के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद के बाद अब दोनों पक्षों की ओर से शिकायतों के तीर चला रहे हैं। इसी क्रम में एक पक्ष की ओर से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे कराने और सरकारी काम में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

चेयरमैन आशारानी कबीर ने जिलाधिकारी को पत्र दिए। उन्होंने पूर्व चेयरमैन के पति कुरारा निवासी घनश्याम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि वह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय बांदा में लेखाकार पद पर तैनात हैं। आरोप है कि वह नगर में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर रास्ता देकर अवैध कब्जे कराने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर वह कथित रूप से कब्जेदारों का सहयोग करते हैं और मुकदमा आदि दायर कराने के साथ उच्चाधिकारियों से शिकायतें भी कराते हैं। हमीरपुर न्यायालय, तहसील समेत अन्य कार्यालयों में अतिक्रमणकारियों की मदद के लिए मौजूद रहते हैं। नगर पंचायत ने घनश्याम पर विकास कार्यों में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है। पत्र के अनुसार नगर पंचायत में काम कर रहे ठेकेदारों को काम न करने के लिए धमकाया जाता है। चेयरमैन ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता की दिखा रहीं हनक
पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि चेयरमैन सत्ता की हनक दिखा रही हैं। मेरे दरवाजे पर आकर मेरे साथ अभ्रदता वह पहले ही कर चुकी हैं। पुलिस ने सत्ता में होने की वजह से उन्हीं की बात सुनी और प्राथमिकी लिखी। मेरी प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई। एसपी से लेकर डीएम के यहां आश्वासन मिला लेकिन हुआ कुछ नहीं। उनका विरोध बता रहा है कि वह किस स्तर की राजनीति कर रही हैं। पूर्व चेयरमैन के पति घनश्याम ने दूरभाष पर बताया कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह निराधार हैं। राजनीतिक द्वेष भावना से वह ग्रसित हैं। फर्जी आरोपों पर वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed