फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Revolver stolen from shop counter

Hamirpur News: दुकान के काउंटर से रिवॉल्वर चोरी

Tue, 09 Jun 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Revolver stolen from shop counter
बिवांर। बांधुर रोड पर मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात हो गई। कस्बा निवासी शीतल पाठक की कोल्डड्रिंक की दुकान से अज्ञात व्यक्ति ने दुकान काउंटर में रखी रिवॉल्वर चुरा ली।
विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान देसी शराब ठेका के बगल में स्थित है। उन्होंने कहा कि रिवॉल्वर काउंटर के सबसे निचले खाने में रखी हुई थी। एक अज्ञात ग्राहक ने कोल्डड्रिंक मांगी। उसे देकर वह थोड़ी देर के लिए बाहर गए। इसी दौरान वही व्यक्ति दुकान में घुसा और रिवॉल्वर उठा कर भाग निकला। बताया गया है कि बाहर लगे सीसीटीवी में संदिग्ध व्यक्ति का फुटेज कैद हो गया है जिसकी मदद से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी नंदराम ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed