फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Report of assault on three and vandalism in shop registered

Hamirpur News: तीन पर मारपीट व दुकान में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Aug 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 28 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Report of assault on three and vandalism in shop registered
मौदहा। सिसोलर थानाक्षेत्र के एक गांव में बीती रात उधार के रुपये वापस मांगने से गुस्साए व्यक्ति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर एक दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखे सामान को तोड़फोड़ डाला। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आरोपी एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

लेवा गांव निवासी अंशु चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सिसोलर कस्बा स्थित बस स्टैंड चौराहे में वह बेकरी की दुकान किए है। बताया कि शनिवार रात वह और उसका रिश्तेदार बांदा जिले के सिकरोढ़ी गांव निवासी जितेंद्र मौजूद थे। तभी सिसोलर निवासी मनीष यादव, उसका भाई अरुण यादव व चचेरा भाई अंकित यादव उसकी दुकान में आए और उधार सामान देने की बात कही। इस पर उसने पिछली उधारी होने से सामान देने से मना कर दिया। इससे वह नाराज हो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। साथ ही दुकान का सारा सामान तहस नहस कर दिया। शोर मचाने पर जानमाल की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने, जानमाल की धमकी सहित मारपीट व गाली गलौज का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed