{"_id":"6ab573076cf0469bfa0759dd","slug":"father-bludgeoned-to-death-with-bricks-and-stones-over-a-money-dispute-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145530-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पैसों के विवाद में ईंट-पत्थर से कूचकर पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पैसों के विवाद में ईंट-पत्थर से कूचकर पिता की हत्या
विज्ञापन
फोटो- 24 एचएएमपी 45- घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं। संवाद
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में किसान क्रेडिट कार्ड से लोन कराने को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में 84 वर्षीय नवाब अली की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उनका शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। सिर और दाहिनी आंख के पास चोट के निशान थे। मृतक के बड़े बेटे रजमुद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी बेटा रमजान मुहम्मद अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ग्राम प्रधान समसुद्दीन के मुताबिक, नवाब अली के पांच बेटे रजमुद्दीन, रियाजुद्दीन, समसुद्दीन, जमालुद्दीन और रमजान मुहम्मद हैं। पिता के नाम करीब 11 बीघा जमीन थी, जिसे उन्होंने पांचों बेटों में अलग-अलग बांट दिया था। बड़े बेटे रजमुद्दीन और समसुद्दीन की शादी हो चुकी है, जबकि रियाजुद्दीन, जमालुद्दीन और रमजान मुहम्मद अविवाहित हैं। तीनों अविवाहित भाई साथ रहते थे। नवाब अली भी सभी बेटों के साथ रहते थे। मकान में सभी के कमरे अलग-अलग थे।
समसुद्दीन ने बताया कि रमजान करीब 10 साल से अलग कमरे में रहता था और खेती करता था। वह अपना खाना खुद बनाता था। हाल में वह किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये लोन कराने के लिए पिता से कह रहा था। पिता के इन्कार के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। समसुद्दीन के मुताबिक, जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
मृतक के नाती अमन खान ने बताया कि नवाब अली और रमजान के बीच करीब छह महीने से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। घटना से तीन-चार दिन पहले रमजान ने दादा से एक से डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। अमन के मुताबिक, रुपये नहीं मिलने पर रमजान ने दादा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। अमन ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसियों ने रजमुद्दीन और ग्राम प्रधान समसुद्दीन को घटना की जानकारी दी। दोनों घर पहुंचे तो नवाब अली चारपाई पर पड़े थे। सिर और दाहिनी आंख के पास चोट थी। चारपाई के पास खून लगा गुम्मा भी पड़ा था।
सूचना पर सीओ सदर यशपाल सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाॅड ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि नवाब अली के सिर और चेहरे पर ईंट व पत्थर से वार किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी रमजान मुहम्मद की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है। दाहिनी आंख के पास भी चोट मिली है जिससे आंख के आसपास का हिस्सा नीला-काला पड़ा था। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और मौके से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पांच बेटों में दो की शादी, तीन अविवाहित
नवाब अली के पांच बेटों में रजमुद्दीन और समसुद्दीन की शादी हो चुकी है, जबकि रियाजुद्दीन, जमालुद्दीन और रमजान मुहम्मद अविवाहित हैं। पिता ने करीब 11 बीघा जमीन पांचों बेटों में अलग-अलग बांट दी थी। तीनों अविवाहित भाई साथ रहते थे।
प्रारंभिक जांच में पिता-पुत्र के बीच रुपये को लेकर विवाद की बात सामने आई है। जमीन के बंटवारे का विवाद नहीं था। आरोपी रमजान मुहम्मद की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी तलाश की जा रही है। -विनोद कुमार, कोतवाली प्रभारी
नवाब अली के सिर और चेहरे पर ईंट-पत्थर से वार किए गए हैं। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। - यशपाल सिंह, सीओ सदर