{"_id":"625ef973dc678376ec33ecc6","slug":"report-filed-against-four-people-for-threatening-for-forced-marriage-hamirpur-news-knp6921359180","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से जबरन शादी को धमकाने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से जबरन शादी को धमकाने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
राठ। शादी के लिए जबरन दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कानपुर में छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के पिता ने बताया कि गांव का वीरेंद्र उनकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करता था। शादी न करने पर उठा ले जाने की धमकी देता था। आरोपी युवक के पिता व भाई से शिकायत करने पर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की धमकी दी थी। शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। आठ अप्रैल को वह पत्नी के साथ खेत पर थे। तभी आरोपी ने घर में घुस कर पुत्री के साथ गलत काम करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर धारदार हथियार से हमला किया। शादी न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
14 अप्रैल को उसने दोबारा आरोपी के परिजनों से शिकायत की। आरोपी के परिजनों ने उन्हें धमकाया, जिससे आहत होकर 16 अप्रैल की शाम उनकी पुत्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कानपुर में उपचार के दौरान हालत गंभीर है।
पिता ने कोतवाली में आरोपी वीरेंद्र उसके पिता बृजकिशोर व दो भाइयों संतोष और मनोज के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं कोतवाल दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी, मारपीट व आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है।