{"_id":"62094ad801bba56f801fd54c","slug":"repair-work-in-the-highway-started-after-a-month-hamirpur-news-knp680469855","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद फिर शुरू हुआ हाईवे में मरम्मत का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद फिर शुरू हुआ हाईवे में मरम्मत का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। उखड़ा हाईवे की चपेट में आने से कई लोगों की जाने चली गईं। दुर्घटनाएं आम हो गईं। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद हरकत में आई पीएनसी कंपनी ने एक माह बाद हाईवे की खराबी को दूर कराना शुरू कर दिया है। वही लेनों के बीच सफेद डिवाइडर लाइन बनाने का काम अभी शुरू नहीं किया गया है।
नेशनल हाईवे-34 वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा है। कानपुर से कबरई तक 122 किमी लंबे इस हाईवे में प्रतिदिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। भारी वाहनों के कारण यह हाईवे एक साइड में धंसकर पनारीदार हो गया था। सितंबर माह में निरीक्षण में आई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने हाईवे की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। कार्यदाई संस्था ने अक्तूबर माह में मरम्मत का कार्य शुरू कराया। लेकिन जनवरी माह में हुई बारिश कोहरे के कारण बंद करा दिया था। इस खबर को अमर उजाला में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशन के बाद हरकत में आई पीएनसी कंपनी ने मरम्मत का कार्य शुरू कराया है। परंतु इंगोहटा से लेकर कस्बे तक सफेद पट्टी बनाकर हाईवे को विभाजित करने का कार्य अभी भी शुरू नहीं कराया गया है। वहीं महेश गुप्ता दीपू, कृष्णकुमार गुप्ता रामू, सिद्धार्थ सिंह, गंगा सोनी, फैयाज खान, नीरज साहू आदि ने मरम्मत के बाद हाईवे में सफेद पट्टी की डिवाइडर लाइन बनाने की मांग की है।