फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Relief scam sent to a prison, five detained

राहत राशि घोटाला: एक को भेजा जेल, पांच हिरासत में

Wed, 26 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Relief scam sent to a prison, five detained
राहत राशि घोटाले के मामले में पकड़ा गया लेखपाल का गुर्गा। - फोटो : amarujala

आपदा राहत राशि घोटाले के मामले में जांच कर रही पुलिस ने हिरासत में लिए गए लेखपाल के एक गुर्गे को जेल भेजा है तथा पूछताछ के लिए पांच और को लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से घोटालेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


वर्ष 2015-16 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद किसानों को मुआवजा देने के लिए तहसील क्षेत्र में 42.27 करोड़ की धनराशि शासन ने आवंटित की थी। यह धनराशि किसानों को तो नसीब नहीं हो सकी। लेकिन लेखपाल व उनके गुर्गों की चंादी हो गई। तहसील क्षेत्र के सैकड़ों किसान आज भी चेक के लिए भटक रहे हैं। राहत राशि के वितरण में भारी धंाधली की गई है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि तहसील क्षेत्र के 95 फीसदी गांवों में यह घोटाला हुआ है। जो अब उजागर हो रहा है। घोटाले के आरोप में चार लेखपालों के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी धन डकारने के मामले में पुलिस ने बैंकाें व तहसील में जाकर इससे जुड़े अभिलेख खंगालने शुरू कर दिए हैं। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कस्बे के गुरदेव मोहाल निवासी जय हिंद यादव को हिरासत में लिया था। हालांकि पुलिस उसे ममना रोड़ पर बनी कांशीराम कालोनी के पास से गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जय हिंद द्वारा ममना गांव की आठ फर्जी चेक तैयार कर धन निकालना उजागर हुआ है। इसके अलावा और चेकों के माध्यम से डकारी गई धनराशि उजागर होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कस्बे के पांच और लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस यह जानकारी देने से इंकार कर रही है। पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से घोटालेबाजों में हड़कंप मचा है। अब तक जो 52 लाख का घोटाला उजागर हुआ है।

वह 313 चेकों के माध्यम से किया गया है। मामले की जांच कर रहे चौकी प्रभारी आरडी यादव ने बताया कि आरोपी जय हिंद ने ममना गांव निवासी बनकर खुद के नाम चार व पत्नी प्रमोद कुमारी के नाम दो तथा भाभी रेखा के नाम एक तथा अन्य एक महिला भागवती के नाम फर्जी दो चेक ममना गांव के लेखपाल से बनवाकर प्राकृतिक आपदा की राहत राशि हजम की है। सभी चेक 18-18 हजार रुपये की हैं। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जांच के लिए बनी सात सदस्यीय समिति
प्राकृतिक आपदा में अब तक 52 लाख का घोटाला उजागर होने पर प्रशासनिक अफसर सकते में हैं। मामले की जांच की जा रही है। इस घोटाले में अभी और लेखपालों के शामिल होने की पूरी संभावना बनी है। एसडीएम रामसुरेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के बाद सात सदस्यीय समिति बनाई गई है। जिसके वह अध्यक्ष है। समिति में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो सहित अन्य राजस्व कर्मी शामिल हैं।


कैश चेकों का धन वापस करने को तहसील के लगा रहे चक्कर
घोटाले की जांच में तेजी आने पर कस्बे सहित क्षेत्र भर में हड़कंप मचा है। लेखपाल व उनके गुर्गों से फर्जी चेक हासिल करने वाले खुद को पाक साफ बताकर चेक का धन वापस जमा करने के लिए तहसील व पुलिस के चक्कर काटने लगे हैं। जांच अधिकारी आरडी यादव ने बताया कि अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों ने उनसे संपर्क करके बताया है कि अंजाने में उन्हें चेक देकर कैश कराई गई हैं और उसकी रकम लेखपाल व उनके गुर्गों ने ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed