फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Relief from heavy rain, problem due to waterlogging

Hamirpur News: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव से परेशानी

Mon, 19 Aug 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 19 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Relief from heavy rain, problem due to waterlogging
हमीरपुर। कई दिनों से उमस भरी गर्मी व तेज धूप के चलते जहां लोग परेशान थे। वहीं सोमवार को लगातार डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

हालांकि बारिश के चलते हुए जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। उधर, माताटीला व लहचूरा बांध से पानी बेतवा नदी में छोड़ा गया है। सोमवार को 37 मिमी हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश के चलते प्रधान डाकघर और रोडवेज डिपो परिसर सहित कई जगह जलभराव हो गया। इससे त्योहार पर बाहर निकले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उधर, ऊंचाई वाले क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते बांध भरने के कारण सोमवार को लहचूरा बांध पांच हजार क्यूसेक व माताटीला से 10506 क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा गया है। हालांकि इस पानी का नदियों के जलस्तर पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे यमुना 98.70 व बेतवा 98.09 मीटर दर्ज किया गया। अधिशासी अभियंता मौदहा बांध करनपाल गंगवार ने बताया कि दोनों नदियां खतरे के निशान से 5-6 मीटर नीचे से बह रही हैं।

मौदहा बांध भी 144.14 मीटर तक भर गया है। जो अपनी क्षमता से अभी तीन मीटर से अधिक खाली है। बाढ़ व बारिश से निपटने के लिए सारी तैयारियां जुटा ली गई हैं। सीजन में अब तक कुल 662.80 मिलीमीटर बारिश जिले में रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed