फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Reached Quarantine Center by 52 foot and 37 bus

52 पैदल व 37 बस से क्वारंटीन सेंटर पहुंचे

Fri, 08 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Reached Quarantine Center by 52 foot and 37 bus
शेल्टर होम में बाहर से आने वाले प्रवासियों की स्कैनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिला ग्रीन जोन में है लेकिन बाहर से लगातार आ रहे प्रवासियों की वजह से संक्रमण की आशंका भी है। गुरुवार की रात से शुक्रवार शाम तक 90 प्रवासी बसों या पैदल पहुंचे। इन्हें जांच के बाद संबंधित तहसीलों में भेजकर क्वारंटीन सेंटर में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

कानूनगो राहुल यादव ने बताया कि कई शहरों से रोजाना प्रवासियों को ट्रेन से कानपुर व आगरा तक लाया जा रहा है। वहां से उन्हें रोडवेज बसें से यहां भेजा जा रहा है। 90 प्रवासी श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज शेल्टर होम में लाए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने इनका चेकअप किया। अब 21 दिन तक इन्हें क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा। इनको सबसे पहले साबुन से हाथ पैर धुलवाते हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ शेल्टर होम में सभी को खाना खिलाने के बाद संबंधित तहसीलों में प्राइवेट बसों से घर भेज रहे हैं। कहा कि 52 लोग पैदल चलकर आए हैं। बस के जरिए सदर तहसील के 16 व मौदहा के 21 प्रवासी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed