Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ravana burst into flames, consumed by the fire-arrow of Rama.

Hamirpur News: राम के अग्निबाण से धू-धूकर जल उठा रावण

Sun, 08 Nov 2026 05:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Ravana burst into flames, consumed by the fire-arrow of Rama.
फोटो 08 एचएएमपी 05- राठ के रामलीला मैदान में जलता रावण का पुतला। संवाद
राठ (हमीरपुर)। नगर में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में रविवार शाम राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। राम ने अग्निबाण से रावण के पुतले में आग लगाई। जोरदार आतिशबाजी के साथ रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा।
विज्ञापन

राठ में दिवाली पर रावण दहन की परंपरा करीब सौ साल पुरानी है। यहां दशहरे पर रावण का दहन नहीं किया जाता। रविवार को रामलीला मैदान में श्री गिर्राज आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन धाम के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। राम, लक्ष्मण व रावण के बीच घमासान युद्ध हुआ। राम ने रामलीला मैदान में खड़े 20 फीट ऊंचे रावण के पुतले में अग्निबाण से आग लगाई। पुतले में भरी आतिशबाजी से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा। यहां पर चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र अग्रवाल, मंत्री सुरेश खेवरिया, मनोज बुधौलिया, अजय अग्रवाल, केजी अग्रवाल, अवधेश पाठक, सतीश नंदा, रमेश चंद्र, बसंत नगायच, प्रशांत बुधौलिया, राजनारायण गोस्वामी, कमलेंद्र मिश्रा, नरोत्तम शुक्ला, गिरीश बुधौलिया, अतुल मिश्रा, मनीष लाक्षाकार, कृष्ण दत्त पटैरिया, नरेश बाबू सक्सेना, आदि रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सीओ राजीव प्रताप सिंह कोतवाल अनूप सिंह सहित पुलिस व पीएसी डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed