{"_id":"573caec74f1c1b644eac8957","slug":"rath-moved-resolutions-to-the-district-aimim-out-processions-demanding-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठ को जिला बनाने के लिए निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठ को जिला बनाने के लिए निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 18 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
राठ को जिला बनाने की मांग को लेकर जुलूस निकालते एआईएमआईएम के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
राठ। राठ जिला बनाओ की मांग को लेकर एआईएमआईएम के युवा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बुधवार कोे एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष डा. मो. शमीम के नेतृत्व में पुरानी तहसील से जुलूस शुरू हुआ। जुलूस कोटबाजार, रानी गेट, रामलीला मैदान, बजारिया से होते हुए सीधे तहसील पहुंचा। जुलूस में जिला बनाने की मांग पर बैठे सदर गांव के मलखान सिंह निषाद और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता राठ को जिला बनाओ के नारे लगाकर चल रहे थे।
विज्ञापन
राठ को जिला बनाने को लेकर सात दिनों से बैठे धरने पर मलखान सिंह निषाद का ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष डा. मो. शमीम खान, जिलाध्यक्ष यूथ रानू अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। इस मौके पर डा. शमीम ने कहा कि राठ को जिला बनाने की मांग पिछले कई सालों से चली आ रही है। मगर आज तक सरकार ने राठ को जिला घोषित नहीं किया। स्वर्णकार समाज सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेंद्र सोनी भोले ने कहा कि राठ से जिला मुख्यालय की दूरी 100 किमी है। जिला मुख्यालय जाने के लिए लोगों को चार घंटे की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
इसके बाद जरा से कार्य के लिए सारा दिन लोगों का गुजर जाता है। विवेकानंद क्लब के युवाओं ने धरने पर पहुंच अपना समर्थन दिया। जुलूस के दौरान एआईएमआईएम दानिश खान, रवि साहू, अब्बास खान, माजिद, आबिद, आजाद अखिलेश कुमार, शमीम मोहम्मद उमन्निया, समीर मिर्जा, अरविन्द्र गुप्ता सहित सैकड़ों लोग रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकार से राठ को जिला बनाने की मांग की।
विज्ञापन