फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rape victim got medical treatment five days after the incident

Hamirpur News: घटना के पांच दिन बाद दुष्कर्म पीड़िता का कराया मेडिकल

Thu, 14 Sep 2023 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 14 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rape victim got medical treatment five days after the incident
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में फौजी की पत्नी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के पांच दिन बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जबकि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ नौ सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के एक गांव निवासी फौजी की 24 वर्षीय पत्नी का पति से विवाद चल रहा है। जिसके चलते वह सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहकर पैरवी करती है। पैरवी को लेकर उसे अपने ननिहाल से फतेहपुर आना जाना पड़ता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात सदर कोतवाली के बड़ा गांव निवासी शिवेंद्र सिंह से हो गई। जिसने नेताओं व अधिकारियों से पैठ होने का हवाला दे उसे मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके झांसे में आकर पीड़िता आठ सितंबर को उसके बुलावे पर उसके गांव पहुंच गई। जिस पर शिवेंद्र ने पीड़िता से सिफारिश के लिए हमीरपुर चलने की बात कही और वह बाइक से पीड़िता को लेकर निकला। गांव के निकट स्थित विद्यालय के पास रुककर उसने एक दूसरे परिचित के आने का इंतजार करने की बात कही। इस पर कुछ देर बाद उसका साथी पहुंचा और दोनों उसे खींचकर झाड़ियों की ओर ले गए। उसके चिल्लाने पर उसका मुंह दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवेंद्र ने अपने साथी को सड़क पर निगरानी पर लगा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मोबाइल से पुलिस को सूचना देने की बात पर उसने मोबाइल छीनने के साथ जानमाल की धमकी भी दी। पीड़िता राहगीरों की मदद से अपने ननिहाल पहुंची और दूसरे दिन सदर कोतवाली पहुंच उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद गुरुवार को पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराया गया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता के न्यायालय में 164 के बयान कराए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed