{"_id":"656cc1fc0897f9c0d4056906","slug":"ramkatha-is-a-means-to-remove-the-pain-of-everyones-life-saint-vijay-kaushal-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-5716-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकथा सभी के जीवन की व्यथा दूर करने का साधन : संत विजय कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकथा सभी के जीवन की व्यथा दूर करने का साधन : संत विजय कौशल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
बिवांर। लोदीपुर-निवादा में चल रही रामकथा के दूसरे दिन कथा वाचक विजय कौशल महाराज ने रामजन्म की कथा का मार्मिक चित्रण किया। जिसे सुन लोग भावविभोर होकर नाचने लगे।
कथा प्रारंभ करने से पहले भगवान राम की मूर्ति की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया जिसे आयोजक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आशीष सिंह और निवादा गांव निवासी हाईकोर्ट प्रयागराज के न्यायाधीश अनीश गुप्ता ने किया। कथा में रामजन्म का वर्णन करते हुए बताया कि जब रक्ष संस्कृति के अनुयायियों का अत्याचार अपने चरम पर पहुंच गया तो भगवान श्री राम ने राजा दशरथ की पटरानी माता कौशल्या के पुत्र के रूप में राजा के चौथे पन में अवतरण किया। कथा वाचक ने कहा कि भगवान खोजे नहीं जाते ,बल्कि आर्त स्वर में पुकारे जाते हैं, तभी ईश्वर के दर्शन होते हैं। कहा कथा सभी के जीनव की व्यथा को दूर करने का साधन है। जिसके श्रवण मात्र से इस भवसागर से मनुष्य का कल्याण होता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
डिप्टी सीएम व हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे शामिल
बिवांर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रसाद शुक्ला सोमवार को रामकथा में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। जिसका प्रोटोकाल आते ही प्रसाशन बेहद चौकन्ना नजर आया। हालांकि कथा के पहले दिन पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद कर ली गई। वहीं सोमवार के दिन दोनों वीआईपी के आगमन को लेकर एएसपी, मौदहा व सदर एसडीएम ने हैलीपैड से लेकर रामकथा परिसर तक की सुरक्षा व्यवस्था का पुनः जायजा लिया। सोमवार के दिन भी सुबह से लेकर शाम तक रुट डाइवर्ट रहेगा। जो बिवाँर से मौदहा होते हुए और छानी गांव से इंगोहटा होते हुए मौदहा की ओर खुला रहेगा। भारी वाहन दस दिसंबर तक दिन के समय निवादा होकर नहीं निकलेंगे।