फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rakhi with light and Chandrayaan is liked by children

Hamirpur News: बच्चों को भा रही लाइट वाली व चंद्रयान राखी

Tue, 29 Aug 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rakhi with light and Chandrayaan is liked by children
हमीरपुर। भाई- बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। भाईयों की कलाई को रंग बिरंगी राखियों से सजाने के लिए उत्साहित बहनों के बाजार में पहुंचने से दुकानदार भी खुश नजर आ रहे है। लाइटिंग के कारण चंद्रयान व किंटस राखियां बच्चों को खासा लुभा रही है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा। शहर के किंग रोड, सुभाष बाजार, बस स्टैंड आदि स्थानों पर सजी दुकानों में महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। दुकानों के काउंटर डिजाइनर राखियों से सज गए हैं। दुकानों में एडी मैटल से बनी राखियाें के साथ लुंबा, चंदन, तुलसी की राखियां मौजूद है। कार्टून वाली राखियों के अलावा लाइटिंग सिस्टम वाली किंटस व चंद्रयान राखियां बच्चों को लुभा रही है। वहीं कुछ बहनें सोने और चांदी की राखियां भी अपने भाईयों के लिए खरीद रही है। सराफा दुकानों में भी खरीदार नजर आ रहे है। राखी विक्रेता रामजी ने बताया कि बाजार में दस से तीन सौ रुपये तक की राखियां मौजूद है। सबसे अधिक महंगी एडी मैटल राखियां है। जो काली नहीं पड़ती और देखने में खूबसूरत है।
विज्ञापन

मौदहा में जिले की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आसरे यादव के नेतृत्व में कस्बे के माजिद काॅप्लेक्स स्थित राॅयल फ्रेश मिष्ठान भंडार और अरतरा तिराहा स्थित एक मिष्ठान भंडार में बिक रही मिठाइयों के साथ ही खोवा के नमूने लिए। बताते चलें कि बीते दिनों जिले में बाहरी जनपदों से आकर बिक रहा मिलावटी मावा शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दुकानों से नमूने लिए। टीम की छापेमारी की खबर को लेकर कस्बे की अन्य मिठाई की दुकानों के साथ ही किराना और तेल की दुकानों के शटर गिर गए। छापेमारी को लेकर कस्बे के व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed