बारिश से जर्जर सड़कें दलदल में तब्दील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में टूटी पड़ी सड़कों की हालत बरसात में और खराब है। कीचड़युक्त सड़कों पर आवागमन बुरी तरह बाधित है। इधर लगातार हो रही बरसात से लोगों को और अधिक दिक्कत हो रही है। कुरारा-जखेला मार्ग की मरम्मत अभी छह माह पूर्व कराई गई, लेकिन यह संपर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त है। वहीं कुरारा-मूसानगर मार्ग भी पूरी तरह डैमेज है। 21 किमी लंबे मार्ग पर यमुना नदी में मनकी गांव के पास पुल निर्माण होने के बाद आवागमन अधिक है। लेकिन आवागमन की सुविधा देने वाला लोनिवि मार्गों की मरम्मत में लापरवाह है। कमोवेश यही हालत अन्य मार्गों में देखी जा रही है।
भरखरी गांव को जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब है। मार्ग में डीहा मोड़ बेहद खतरनाक बन चुका है। भारी भरकम झाड़ियां होने से दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। भरखरी निवासी वेदनारायण मिश्र, राजू पालीवाल महेश्वरीदीन पाठक व रविकुमार इस मार्ग में दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो चुके हैं। बताया कि झाड़ियों की वजह से कुछ भी नहीं दिखाई देता है। प्रधान करन वर्मा का कहना है कि मार्ग में तैनात बारहमासी मजदूर सड़क के गड्ढों में मिट्टी डालना तो दूर झाड़ियाें की सफ ाई भी नहीं कर रहे हैं। सड़क को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीण क्षेेत्रों से कस्बे को जोड़ने वाली सड़क ों की हालत बेहद खराब है। यमुना नदी में पुल बन जाने से मूसानगर जोड़ने वाले 21 किमी मार्ग की हालत बेहद जर्जर है। भारी भरकम गड्ढे हैं। इस मार्ग को ओवरलोड ट्रकों ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। यही हाल भौली मार्ग का है। जखेला संपर्क मार्ग की मरम्मत लोनिवि करा चुका है। इसके बावजूद मौरंग भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने सड़क की सूरत फिर से खराब कर दी है। सरसई से भैंसापाली मार्ग भी चलने लायक नहीं है। यही हालत बेरी मार्ग की है। बीते वर्ष बनाए गए 12 किमी मार्ग को ओवरलोड ट्रकों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। हल्की बरसात होने पर ग्रामीण पैदल भी निकलने से कतराते हैं।
सहायक अभियंता मनोज पांडेय ने कहा कि सड़कों के ध्वस्त होने के मामले में अभी कुछ कह नहीं सकते। उन्होंने अभी हाल में ज्वाइन किया है। किन सड़कों का प्रस्ताव विभाग की ओर से पहले भेजा गया है। जानकारी कर बताएंगे।