{"_id":"60ef0acf8ebc3e6a7d60eb04","slug":"rain-civic-hamirpur-news-hamirpur-news-knp640064621","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। आगे भी उन्हें राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने जारी पूर्वानुमान के तहत इस सप्ताह मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 27 के बीच रहेगा।
जुलाई माह का एक पखवारा बीतने को है। लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। जुलाई माह में अभी तक बारिश भी अधिक मात्रा में नहीं हुई है। पर्याप्त बरसात न होने से किसान खरीफ सीजन में फसल नहीं बो पा रहे हैं। अगले पांच दिनों में मौसम विभाग ने भी सिर्फ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन चार दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इस बीच अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। उप कृषि निदेशक डा. सरस कुमार तिवारी ने किसानों को सलाह दी है कि खरीफ फसलों की बुआई के लिए खेतों की अच्छी तरह से जुताई कर तैयार कर लें। खेत के कटे हुए व टूटे मेड़ों में मिट्टी डालकर बांध दें। ताकि वर्षा का पानी खेत से बाहर न जाए। बताया जून माह में जिले में औसत 136.67 एमएम बारिश हुई है।