फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   rain,civic,hamirpur news

घरों में घुसा बारिश का पानी, मंडी में सैकड़ों क्विंटल अनाज भीगा

Wed, 16 Jun 2021 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
rain,civic,hamirpur news
भरुआसुमेरपुर। मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश से कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या खड़ी हो गई। कस्बे की नई बस्ती में बारिश का पानी घरों में घुसने से गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। गल्ला मंडी में नालियां जाम होने से पानी मंडी प्रांगण में भरने से आढ़तियों का सैकड़ों क्विंटल अनाज भीग गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों का कहना है इस बारिश ने खरीफ की फसलों की बुआई आसान कर दी है।
विज्ञापन

करीब एक घंटे लगातार झमाझम बारिश हुई। इससे खेत-खलिहान, नाले, तालाब, पोखर उफनाने लगे। कस्बे की नई बस्ती में बारिश का पानी घरों में घुसने से गृहस्थी बर्बाद हो गई। मुकेश साहू, पिंटू साहू, अमित कुमार, अनिल कुमार, सुरेश पांडेय आदि ने बताया नाला साफ कराने के लिए नगर पंचायत ईओ से कहा था। उधर गल्ला मंडी में नालियां जाम होने से मंडी प्रांगण में व्यापारियों का गेहूं, पीला सरसों, अरहर, मटर आदि भीग गया। व्यापारी रामकिशुन गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, सोनू उर्फ बल्लू गुप्ता, उमाकांत गुप्ता आदि ने बताया मंडी सचिव की लापरवाही से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद सफाई नहीं कराई गई है। उधर टेढ़ा गांव में नालियां जाम होने से मिनी स्टेडियम लबालब हो गया। इस वजह से सुबह टहलने के लिए पहुंचे युवाओं को निराश होना पड़ा। पूर्व प्रधान सौरभ सिंह ने आरोप लगाया है प्रधान एवं सचिव की लापरवाही से समस्या हुई है। वहीं किसानों ने इस बारिश पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा मानसून की इस तेज बारिश ने खरीफ की फसलों के बोने की तैयारियों का मार्ग खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 एमएम हुई बारिश
हमीरपुर। मंगलवार रात करीब नौ बजे आंधी के साथ शुरू हुई बारिश देर रात दो बजे तक होती रही। आंधी के चलते बिजली भी गुल रही। हवा थमने के बाद रात दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। आंधी और बारिश से ग्रामीण इलाकों में शादी समारोहों में खासा खलल पड़ा। वहीं जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार 29 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मंगलवार को बादलों की लुकाछिपी के साथ दिन भर उमस भरी गर्मी रही। उधर बिजली की अघोषित कटौती से लोग और परेेशान रहे। बारिश से शहर के कांशीराम कालोनी, पुराना एआरटीओ कार्यालय मार्ग पर जल भराव हो गया। मौसम विभाग के भवानीदीन ने बताया मंगलवार की रात बारिश को मिलाकर जून माह में अब तक 241 एमएम बारिश हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed