फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rahul Gandhi had completed preparations khat sabha

राहुल गांधी की खाट सभा की तैयारियां हुई पूरी

Mon, 19 Sep 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi had completed preparations khat sabha
ठ में राहुल गांधी की खाट सभा के लिए मंच तैयार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बीएनवी इंटर कालेज के मैदान में होने वाली राहुल गांधी की खाट सभा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रविवार को सारा दिन मैदान में मंच और बेरीकेडिंग का काम युद्ध स्तर पर चलता रहा। बारिश होने से मैदान में जहां कहीं कीचड़ हुआ उसमें डस्ट डालकर चमकाया गया। खाट सभा के लिए शाम तक सैकड़ों खाटें भी पहुंच गईं। मंच बनाने वाले लोग जीजान से मंच को तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन



कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सोमवार को बीएनवी इंटर कालेज के मैदान में खाट सभा होगी। तीन दिन से मैदान को संजाने संवारने का काम चल रहा है। रविवार को खाट सभा की तैयारियां अंतिम सोपान पर पहुंच र्गइं। देर शाम तक राहुल गांधी का मंच पूरी तरह से बनकर तैयार कर दिया गया। राहुल गांधी के स्वागत में मुख्य मार्ग के किनारे झंडियां लगाने का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन


खाट सभा में अधिक भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेसी भी गांव-गांव जाकर किसानों से पहुंचने की अपील करते रहे। रविवार की दोपहर बाद विधायक गयादीन अनुरागी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रीतम सिंह किसान ने विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों से खाट सभा में पहुंचने की अपील की। वहीं विधायक ने गल्ला मंडी पहुंच किसानों और व्यापारियों से खाट सभा में पहुंचने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed