{"_id":"690505371b1cdc6c5808c264","slug":"qawwals-enthralled-the-audience-devotees-offered-chadar-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-132000-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कव्वालों ने बांधा समा, अकीदतमंदों ने चढ़ाई चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कव्वालों ने बांधा समा, अकीदतमंदों ने चढ़ाई चादर
Sat, 01 Nov 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 24- कव्वाली प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
मौदहा। कम्हरिया गांव में सूफी संत हजरत बाबा निजामी की दरगाह पर मेला लगा हुआ है। जहां एक ओर झूला से लेकर बाजार में मनोरंजन हुआ तो वहीं दूसरी तरफ आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। उर्स के तीसरे दिन कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। अकीदतमंदों ने चादर चढ़ाकर सुख समृद्धि की दुआ मांगी।
बाबा निजामी के सालाना उर्स में तीसरे दिन मौसम ने भरपूर साथ दिया। बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। यही वजह है कि दूर दराज के इलाकों से जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात में कव्वालियों का आयोजन हुआ। रामपुर से आए कव्वाल मोहम्मद अहमद, शाहजहांपुर से आए कव्वाल राजू मुरली के अलावा अन्य नामी गिरामी कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। कव्वाली की महफिल पूरी रात सजी रही। कलाम पाक सुनकर श्रोता वाह वाही करते रहे। तीसरे दिन कुरानखानी हुई तो वहीं चादरपोशी की गई। इसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने दरगाह पर अपनी मन्नत के आधार पर चादर चढ़ाई। दरगाह के सज्जादानशीन हाफिज वली मोहम्मद व लाल मोहम्मद निजामी ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी।