फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   PWD budget removed without tender

लोनिवि ने बिना बजट के निकाल दिए टेंडर

Sat, 05 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
PWD budget removed without tender
बिना तारकोल व गिट्टी के गड्ढायुक्त राठ मार्ग। - फोटो : amarujala

 विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। निर्वाचन आयोग किसी भी समय चुनाव की घोषणा कर सकता है। चुनाव की तैयारी में प्रशासनिक अमला भी भागदौड़ करने लगा है। वहीं मतदाताओं के बीच राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों से लेकर कार्यकर्ता भी वाहन लेकर बीहड़ी इलाकों में जनता के बीच पहुंचेंगे। इधर जिले में सड़कों की हालत बेहद खराब है।

विज्ञापन


 आयोग चुनाव से पहले सड़कों की मरम्मत को प्रयासरत है। कार्यदाई संस्थाएं अखबारों में विभिन्न सड़कों की मरम्मत को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर रही हैं। बिना हिचकोले खाए सफर करना आसान नहीं है। रही सही कसर भारी बारिश में आई बाढ़ ने पूरी कर दी है। सड़कें  पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर मतदान केंद्रों के निरीक्षण में लगे अधिकारियों को पहुंचने में एक बार सोचने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए जिले में कार्यदाई संस्था लोनिवि (प्रांतीयखंड) ने सदर विधान सभा क्षेत्र की नौ सड़कों पर मरम्मत कार्य कराने का मन बनाया है। तीन करोड़ 94 लाख की लागत से सड़कों पर काम कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। 15 नवंबर तक ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गईं हैं। अगले दिन डीएम कार्यालय में टेंडर खोले जाएंगे। इस मामले में विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गोलमोल जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिट्टी और तारकोल विहीन 21 किमी राठ मार्ग की मरम्मत सिर्फ 10 लाख से कराई जाएगी। ऐसे में जारी टेंडर प्रक्रिया पर लोग सवाल उठाने लगे हैं।  सुरौली से बरूआ गांव तक 6.200 किमी मार्ग का पुन: निर्माण 90 लाख की लागत से होगा।

इसी तरह कुछेछा से सिमनौड़ी गांव तक 4.400 किमी मार्ग 45 लाख, कलौलीजार से बांकी गांव तक 5.800 किमी मार्ग 75 लाख,  केएचके से भभौरा गांव तक 3.600 किमी मार्ग 50 लाख, नदेहरा से चंदौलीजार मार्ग में नौ लाख की लागत आएगी। शिवनी से टोडरपुर तक छूटी सड़क के  निर्माण में 70 लाख रुपये लागत आएगी। कुतुबपुर से दसवा डेरा तक संपर्क मार्ग 35 लाख से बनेगा।       

हमीरपुर-राठ मार्ग अपना अस्तित्व खो चुका है। सड़क में कहीं तारकोल और गिट्टी नहीं दिख रही है। गुजरने वाले वाहन धूल उड़ाते हैं। इस मार्ग के किमी तीन से लेकर 24 किमी तक मरम्मत में 10 लाख खर्च होंगे। इतनी लागत  में लोनिवि (प्रांतीयखंड) सड़क को कैसे चलने लायक बनाएगा। यह आम लोगों की समझ से परे है। कार्यदाई संस्था सिर्फ  कागजी खानापूरी कर धनराशि को ठिकाने लगाएगी। इसी तरह लोनिवि द्वारा 17 किमी लंबे मौदहा-बिवांर मार्ग की मरम्मत 10 लाख से कराएगा।


सड़कें तो खराब हैं लेकिन विभाग के पास बजट नहीं हैं। रही टेंडर निकाले जाने की बात ऐसे तो निकलते रहते हैं। एडवांस में टेंडर करवा लिए जाते हैं। अगर आचार संहिता लग गई तो काम कैसे होगा। राठ मार्ग की मरम्मत कैसे करा दें जब सड़क ही नहीं है।-एसके निगम, अधिशाषी अभियंता लोनिवि (प्रांतीयखंड)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed