{"_id":"615c96578ebc3e61f02bdcc6","slug":"protest-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6565312110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली व लंबित मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली व लंबित मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुरानी पेंशन बहाली व कर्मचारी, शिक्षक, संविदा कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर अधिकार मंच के तत्वावधान में शहर में बाइक रैली निकाली गई।
रैली की अगुवाई राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष
अशोक निगम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ जगदीश निगम तथा अध्यक्ष दिलीप सिंह गौतम ने की। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां पर मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाल करना, कलक्ट्रेट को जनपद सचिवालय घोषित करने, शिक्षक संघ व कर्मचारी संघों की लंबित मांगों का निस्तारण करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15 हजार मानदेय दिए जाने, आशा को स्थायी करते हुए एएनएम पद पर पदोन्नति किए जाने आदि प्रमुख मांगें शामिल हैं।
रैली में मो.रिजवान, संरक्षक तेजबहादुर मिश्रा, सहसंयोजक सुनील कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह चंदेल, कौशल किशोर मिश्र, धर्मेंद्र सिंह राजावत, लक्ष्मीशंकर, अनूप मिश्रा, राजेंद्र सिसोदिया व नंद किशोर स्वर्णकार मौजूद रहे।