फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Production stopped at Rimjhim Steel due to income tax investigation

Hamirpur News: आयकर की जांच के चलते रिमझिम इस्पात में उत्पादन बंद

Fri, 29 Nov 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 29 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Production stopped at Rimjhim Steel due to income tax investigation
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। रिमझिम इस्पात लिमिटेड एवं जूही एलाय में आयकर विभाग की कार्रवाई पिछले 40 घंटे से जारी है। इस दौरान कंपनी का एक मैनेजर आयकर विभाग की टीम से छिपकर निकल गया है।
विज्ञापन

टीम उसकी तलाश कर रही है। वहीं, फैक्टरी में उत्पादन बंद होने से माल लेकर आने व जाने वाले ट्रकों की लंबी लाइन लग गई है। बताया जा रहा है कि दोनों कंपनियों के छह मैनेजर आयकर विभाग की टीम की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन

टीमें इन्हें अलग-अलग कमरों में बैठाकर पूछताछ कर रही हैं। टैक्स चोरी की आशंका में आयकर विभाग की टीम ने जीएसटी की डीजीजीआई टीम के साथ बुधवार की रात 11 बजे रिमझिम एवं जूही एलाय में एक साथ छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से दोनों फैक्टरियों में उत्पादन ठप चल रहा है। बृहस्पतिवार को देर शाम जब कंपनी के कर्मचारियों को बाहर निकाला जा रहा था। तभी कंपनी का मुख्य मैनेजर आयकर टीम को चकमा देकर फैक्टरी से निकल गया। वह टीम के हाथ नहीं लगा है।

उधर, टीम के साथ आई पीएसी मुख्य गेट से लेकर कार्यालय और फ्लैटों में डटी है। वहीं, कंपनी के बाहर कच्चा माल लेकर आए ट्रक खड़े हैं। बताते हैं कि टीम ने बाहर से आने वाले ट्रकों के कागजात भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed