{"_id":"67ae3471dc87db5f5f091ae5","slug":"private-lineman-dies-of-electric-shock-accused-of-murder-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-120975-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। टेढ़ा-देवगांव रोड पर प्राइवेट विद्युतकर्मी गंभीर हालत में पड़ा मिला। परिजन सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि लाइनमैन को कोई उपभोक्ता बकायेदारी में काटा कनेक्शन जुड़वाने के लिए ले गया था। उसी दौरान करंट लगने से वह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में टेढ़ा देवगांव मार्ग पर फेंक कर चला गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी संजय सिंह (45) गांव स्थित पावर हाउस में संविदा लाइनमैन था, जिसे संविदा से हटा दिया गया था। वह प्राइवेट काम करता था। बृहस्पतिवार को भी गांव निवासी कोई कनेक्शन धारक उसे काटे कनेक्शन को जुड़वाने के लिए साथ ले गया। बिना शट डाउन के काम शुरू किया, तभी करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। यह देख घबराया उपभोक्ता उसे टेढ़ा-देवगांव मार्ग पर फेंक कर गायब हो गया।
मृतक अपने पीछे पत्नी रीना देवी, पुत्र अभिषेक, विवेक व पुत्री रागिनी को रोता बिलखता छोड़ गया। चचेरे भाई प्रिंसु सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को उसकी बेटी रागिनी की शादी है। परिजन हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। एसडीओ महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। टेढ़ा सबस्टेशन से कोई शटडाउन नहीं लिया गया। टेढ़ा के अवर अभियंता रजनेश कुमार ने बताया कि यह व्यक्ति अनाधिकृत रूप से कार्य कर रहा था, तभी हादसा हुआ है। बताया कि कई वर्ष पहले वह विभाग में संविदाकर्मी था।