{"_id":"56fd74c84f1c1b274af0014e","slug":"pregnant-women-are-not-getting-the-food-to-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा भोजन
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथा गांव के राठ अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को भोजन नहीं दिया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम उदयवीर सिंह यादव ने इस पर नाराजगी जताई और चिकित्सकों को चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछले वर्ष की तुलना में प्रसव सेंटरों में महिलाओं की संख्या भी कम मिली।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी गांवाें में जाएं और लोगों में जागरूकता पैदा करें। उन्हें 102 व 108 एंबुलेंस सेवा की जानकारी दें। इस कार्य में आशा बहुओ,ं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी सहयोग लें व निर्देश दें। ताकि महिलाओं का प्रसव सब-सेंटराें में कराया जा सके।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि उनके गोद लिए कैथा गांव के लोगों ने बताया है कि राठ चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं को भोजन नहीं मिल रहा है। इस पर डीएम ने प्रसव कराने आने वाली हर महिला को भोजन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
परिवार नियोजन की समीक्षा के दौरान पाया कि राठ, धगंवा, गोहांउ क्षेत्रों में पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष महिला नसबंदी कम हुई है। डीएम ने कैंप लगाकर इसका प्रचार-प्रसार करने को कहा। बैठक में सीएमओ आरएस सोनी, सीएमएस महिला व पुरुष अस्पताल के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें के प्रभारी आदि मौजूद रहे।