{"_id":"62cb1039fcf0e713812e9b90","slug":"prayers-sought-for-peace-congratulations-with-a-hug-hamirpur-news-knp706869388","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद उल अजहा की नमाज के बाद देश दुनिया में अमन चैन की मांगी दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद उल अजहा की नमाज के बाद देश दुनिया में अमन चैन की मांगी दुआएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में बकरीद का पर्व मनाया गया। कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। कौम के अमन चैन की दुआएं मांगी गई। इसके बाद कुर्बानियों का सिलसिला दिन भर चलता रहा।
शहर की ईदगाह में पेश इमाम हाफिज रसीद कुरैशी ने नमाज पढ़ाई। वहीं शहर की अमन शहीद, खालेपुरा, कजियाना आदि मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। सपा कार्यकर्ताओं ने स्टाल लगाया। मौदहा संवाद के अनुसार- कस्बे सहित क्षेत्र में लगभग दो दर्जन मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ईदगाह में शहर इमाम कारी करामात उल्ला ने नमाज पढ़ाई। उपरौस की निजामिया जामा मस्जिद में कारी जमील ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाई। जबकि मस्जिद चौधराना में मौलाना अताउर्रहमान ने, रहमानियां मस्जिद में मौलाना आलिम कारी सनाउल्लाह साहब ने नमाज पढ़ाई।
भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार- कस्बे की ईदगाह में पेश इमाम हाफिज सैफुल्ला ने नमाज अदा कराई। आयशा मस्जिद, नरही मार्ग मस्जिद व मक्का मस्जिद में भी नमाज अदा कराई गई। चंदपुरवा, इंगोहटा, विदोखर, पलरा, नदेहरा, मुंडेरा, कैथी, पत्योरा आदि गांवों में भी नमाज अदा की गई। मुस्लिम पीरू वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष डा. इमाद ने पुलिस कर्मियों को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी। सरीला संवाद के अनुसार शाही मस्जिद में हाफिज मो.नईम ने नमाज अदा कराई। मुस्करा संवाद के अनुसार कस्बे की ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा की गई। कुरारा संवाद के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र में पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पौथिया संवाद के अनुसार गांव स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
मस्जिदों के बाहर भी उमड़ी भीड़
राठ। रविवार सुबह कुर्रा रोड स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। शहर पेश इमाम मौलाना शाकिर अली बरकाती ने नमाज अदा कराई। ईदगाह में जगह न मिलने पर कई लोगों ने ईदगाह के बाहर बैठ कर बकरीद की नमाज अदा की। संवाद