{"_id":"67ae3463795b4b4b3f00a27b","slug":"pradhans-wife-was-stabbed-and-bled-to-death-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-120955-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्रधान की पत्नी को चाकू मारकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्रधान की पत्नी को चाकू मारकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
राठ। प्रधान के क्लीनिक पर पहुंचा नकाबपोश युवक मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर प्रधान की पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से वह लहूलुहान हो गईं। प्रधान ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पठानपुरा मोहल्ला निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वह सरीला के करही गांव के प्रधान हैं। नगर के अपने मकान में पत्नी नर्वदा सिंह के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे घर के बाहर मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। तभी मास्क पहने अज्ञात युवक उनके दरवाजे पर पहुंचा व उनका नाम लेकर बुलाने लगा। पत्नी नर्वदा सिंह बाहर निकलीं तो युवक उनके पंजीकृत मेडिकल स्टोर के बारे में अनर्गल बातें करते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।
विरोध करने पर उनकी पत्नी पर चाकू से जान से हमला कर दिया। बाएं हाथ पर गहरा घाव हो गया। शैलेंद्र ने बताया कि उन्हें व उनकी पत्नी को जान का खतरा है। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया है।