फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   pradersan,hamirpur,mahgayee

जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन

Mon, 20 Sep 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
pradersan,hamirpur,mahgayee
राठ। कृषि कानूनों, महंगाई, नई शिक्षा व श्रम नीति की खामियों के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप खामियों के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में जन अधिकार पार्टी ने कहा प्रदेश में पिछड़ों, दलित व अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। संविधान प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था तार-तार हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल के प्रवेश में आरक्षण समाप्त कर दिया गया है। पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति खत्म कर दी गई है। किसानों को बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है। ज्ञापन में बताया संकल्प मोर्चा के उक्त मामलों में धरना-प्रदर्शन के बावजूद सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। पिछड़े वर्ग को कोटे के अनुसार नियुक्तियां देने, कृषि कानून व नई शिक्षा नीति को वापस लेने, पिछड़े वर्ग में क्रीमिलेयर की व्यवस्था समाप्त करने, पेट्रोल डीजल सस्ता करने आदि की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कृष्ण कुमार, हरनारायण, गोपाल शाक्य, राजकुमार कुशवाहा, राहुल कुमार, विपिन कुशवाहा, राजेश अनुरागी, योगेश अनुरागी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed