फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   pradarshan

पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों पर सपा छात्रसभा में आक्रोश, गांधी पार्क में अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, मांगी भीख

Thu, 25 Jun 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
पेट्रोल पंप के पास अर्द्घनग्न होकर भीख मांगते सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों के विरोध को लेकर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर भीख मांगी। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपकर तत्काल डीजल व पेट्रोल के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल में मूल्य वृद्धि से लोग बेहाल हैं। महंगाई जनता के मुंह से निवाला छीन रही है, कि नारेबाजी करते हुए गुुरुवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष बीटू यादव के नेतृत्व में अर्द्धनग्न होकर भीख मांगी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांधी पार्क में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार को आगाह किया कि यह गांधी का देश है। आम जनता के मुंह से निवाला छीनने का केंद्र सरकार को कोई हक नहीं है। चेतावनी दी कि यदि सरकार तत्काल मूल्य वृद्धि को वापस नहीं लेती है तो वह लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मनीष निगम, प्रमोद यादव, अभिषेक कुमार, प्रमोद, प्रेम आर्य, दीप सिंह, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का धरना
हमीरपुर। महंगाई और पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि से नाराज जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नीलम निषाद ने कहा कोरोना महामारी के कारण लोग बेहाल हैं। गरीब, मजदूर व मध्यम वर्गीय परिवारों को अपनी आजीविका चलाने के लाले पड़े हैं। वहीं स्थानीय पुलिस सब्जी, फल व ठेला लगाने को परेशानी कर रही है।

जिससे उन्हें परिवार पालना मुश्किल हो रहा है। डीजल व पेट्रोल के दामों में वृद्धि से वाहन मालिकों की कमर टूटी है। धरना प्रदर्शन में गिने चुने कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने नगर में पैदल बाइक लेकर जुलूस निकाला। इस मौके पर डा. मंजू कुशवाहा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, डा. शाहिद अली, संजयवीर सिंह लोधी, धर्मेंद्र गुप्ता, सबकतउल्ला राजू, बृजेश कुमार बादल, मोहम्मद चिश्ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed