{"_id":"67b9fa1d841b9e9fd90d9aaa","slug":"poverty-of-8250-families-will-be-eradicated-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-121293-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 8,250 परिवारों की दूर होगी गरीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 8,250 परिवारों की दूर होगी गरीबी
Sat, 22 Feb 2025 09:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जिले के 8,250 परिवारों की गरीबी दूर होगी। इसके लिए जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत बजट में घोषणा के साथ अब इन परिवारों के नाम शासन की ओर से जिला प्रशासन को मुहैया कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जीरो पॉवर्टी अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत हर ग्राम पंचायत में कम से कम 10 और अधिकतम 25 ऐसे परिवारों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया गया।
जिले की 330 ग्राम पंचायतों में 8,250 परिवारों का सर्वे मॉप-यूपी एप के माध्यम से किया जा चुका है। शासन ने इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रथम चरण में जिला प्रशासन ने इन गरीब परिवारों को पांच योजनाओं से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है। इसमें संबंधित परिवार को सबसे पहले पीएम आवास योजना के तहत पक्की छत मुहैया कराई जाएगी।
खाद्यान्न मुहैया कराने के लिए राशन कार्ड बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलेगी, ताकि इलाज के लिए इन्हें भटकना न पड़े। इसी के साथ किसान सम्मान निधि से लाभान्वित कराया जाएगा।
इसके बाद इन परिवार के लोगों को स्थायी आय के संसाधन मुहैया कराने के लिए अलग-अलग विभागों से समन्वय बनाकर प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार शुरू कराया जाएगा। लक्ष्य है कि हर परिवार की वार्षिक आय करीब सवा लाख रुपये तक हो जाए।