फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   poor people will get free gas connection

गरीबों को मुफ्त मिलेगा गैस कनेक्शन

Mon, 09 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 09 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन

गरीबों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने की योजना पर कार्य जारी है। जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों का सर्वे पूरा होने के बाद अप्रैल से उन्हें इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। केंद्र्र सरकार द्वारा संचालित इस योजना में बीपीएल कार्डधारकों को एक सिलेंडर और रेगुलेटर मुफ्त मिलेगा। जबकि चूल्हा और दूसरा सिलेंडर लेने के लिए पैसे देने पड़ेंगे।

विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रसोई गैस कनेक्शन लेने के लिए अब सिक्योरिटी मनी नहीं देनी होगी। सामान्य व्यक्ति गैस कनेक्शन लेता है तो उसे सिलेंडर की सिक्योरिटी मनी 1450 रुपये और रेगुलेटर के 150 रुपये समेत 1600 रुपये देने होते है। चूल्हे व रबर का पैसा अलग से देने पड़ता है। बीपीएल कार्डधारकों को ये राशि नहीं देनी होगी। विभागीय कर्मियों के अनुसार गरीबों का सर्वे जारी है। बीपीएल परिवारों को इस योजना का तोहफा अप्रैल में मिल सकता है।
विज्ञापन


ये होंगे पात्र
ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय नगरीय क्षेत्र में 25546 रुपये और ग्रामीण इलाकों में 19884 रुपये हो, लाभार्थी के पास पक्का मकान न हो, दो एकड़ से अधिक सिंचित/असिंचित जमीन न हो, टीवी, फ्रिज टेलीफोन न हो। कुशल बढ़ई, कारीगर, मैकेनिक न हो। कोई निश्चित रोजगार न हो, शासकीय सहायता के तहत निर्बल वर्ग रैन बसेरा, पक्का मकान होने की स्थिति में भी पात्र माना जाएगा। मौजूदा समय में जिले में बीपीएल कार्डधारकों की संख्या 58,540 है। इसमें शहरी 9846 व ग्रामीण 48694 बीपीएल कार्डधारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन कार्ड की फोटोकॉपी व आईडी प्रूफ जरूरी
यह योजना केवल बीपीएल कार्डधारकों के लिए है। कनेक्शन के लिए उन्हें गैस एजेंसी को राशनकार्ड की फोटो कॉपी व आईडी प्रूफ उपलब्ध कराना होगा। आईडी प्रूफ न होने पर एजेंसी में उनसे केवाईसी फार्म भराया जाएगा। वितरक यह सूचना आपूर्ति विभाग को देगा। आपूर्ति विभाग राशन कार्ड की जांच कर स्वीकृति प्रदान करेगा। इसके बाद कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य गरीबों को सुगमता से गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है। गैस एजेंसी पर बीपीएल राशन कार्डधारक आवेदन करते हैं। उनके पास सत्यापन के लिए फार्म आते है। अभी वह बाहर है आने पर अन्य जानकारी दे सकेंगे।
राजेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी डीएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed