{"_id":"60f45ee08ebc3e7328277ebb","slug":"political-pradhan-hamirpur-news-hamirpur-news-knp640898575","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित प्रधानों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित प्रधानों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
मौदहा। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण क्षेत्र के तीन ग्रामीण सचिवालयों में हुआ। जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानों को जरूरी जानकारियां दी गई। इस मौके पर एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत अधिकारियों समेत समस्त गांवों के नवनिर्वाचित प्रधान मौजूद रहे।
विकासखंड क्षेत्र के 63 गांवों के नवनिर्वाचित प्रधानों का करहिया, सिसोलर व मकरांव के ग्रामीण सचिवालयों में एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण हुआ। करहिया ग्राम सचिवालय में भैंस्ता, भवानी, खंडेह, गुसियारी, इचौली आदि 20 गांवों के प्रधानों को प्रशिक्षित किया गया। वहीं सचिवालय सिसोलर में पढ़ोरी, किसवाही, परेहटा, लेवा व कपसा समेत 20 गांवों के नवनिर्वाचित प्रधान प्रशिक्षण में शामिल रहे।
जबकि मकरांव के ग्राम सचिवालय में अरतरा, परछा, खैरी, रोहारी, पाटनपुर समेत 23 गांवों के ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीओ पंचायत रामबरन सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश नंदन पांडेय, रोशन सिंह, उपेंद्र पांडेय, अजय शंकर, शिव शंकर, संजय सिंह, संजीव पटेल, महेंद्र प्रताप, प्रीति सिंह, गिरीश चंद, महेश साहू व आशीष कुमार आदि रहे। (संवाद)