फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political,panchal ghat,hamirpur news

ग्राम पंचायतों की पहली बैठक में कोरोना मुक्त गांव पर मंथन

Thu, 27 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
political,panchal ghat,hamirpur news
हमीरपुर। गुरुवार को गांव की सरकार के संचालन को लेकर ग्राम सचिवालयों में प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों की पहली बैठक हुई। डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश ने बताया जिले की कुल 330 ग्राम पंचायतों में 213 में प्रधानों व सदस्यों ने बैठक कर अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराए जाने के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही ग्राम पंचायत सचिवों की देखरेख में विभिन्न समितियों का गठन कराया गया। वहीं लंबे समय से बंद पड़े पंचायत भवनों की सुबह साफ कर शासन की गाइडलाइन पालन किया गया। वहीं ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्य बनीं महिलाएं बैठक में घूंघट की आड़ में दिखाई दीं।
विज्ञापन

आम सहमति से गठित हुईं समितियां
भरुआसुमेरपुर। ब्लॉक की 31 ग्राम पंचायतों में आयोजित प्रथम बैठक में पंचायतों को संचालित होने वाली आधा दर्जन समितियों का आम सहमति से गठन कर पंचायतों को कोरोना मुक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई। समितियों में युवाओं को वरीयता दी गई। वहीं अभी ब्लॉक की 26 ग्राम पंचायतों का संचालन प्रशासक के पास ही रहेगा। बैठक में निर्माण समिति, स्वास्थ्य समिति, नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, जल प्रबंधन समिति तथा प्रशासनिक समिति का गठन किया गया है। इस मौके पर छूटे पंचायत सदस्यों को प्रधान की ओर से शपथ ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

घूंघट का मोह नहीं छोड़ सकीं महिला प्रधान
भरुआसुमेरपुर। ग्राम पंचायतों की बैठक में महिला प्रधानों ने घूंघट की ओट से ही प्रधानी की शुरुआत की है। इन बैठकों में शामिल महिला सदस्य भी घूंघट का मोह नहीं छोड़ सकीं और प्रतिनिधि के तौर पर इन महिलाओं के पति, पुत्र या देवर बैठकों में शामिल रहे। पंचायती राज के तहत 35 फीसदी महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। लेकिन यह नियम सिर्फ चुनाव लड़ाने और जिताने तक ही सीमित है। गुरुवार को बैठकों में ज्यादातर महिला प्रधानों ने घूंघट की ओट से ही अपने कार्यकाल की शुरुआत की। चंदपुरवा बुजुर्ग में महिला प्रधान मंदलसा पाल की बैठक में उनके पति नरेंद्र पाल प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे। इंगोहटा में प्रधान गुड्डों सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र गुरुप्रताप सिंह, छानी खुर्द में श्यामकुंवर के पति छेदीलाल वर्मा, पचखुरा बुजुर्ग में प्रधान सुधा देवी के पति अजीत सिंह यादव, बंडा में गीता सिंह के पति महेंद्र सिंह, बदनपुर में प्रधान साधना साहू के पति अजय साहू, पत्योरा में प्रधान गोमती निषाद के पति अरविंद कुमार प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समितियों के गठन पर विवाद, बैठक स्थगित
भरुआसुमेरपुर। ग्राम पंचायत बांकी में बैठक में संचालन समितियों के गठन पर विवाद हो गया। सदस्यों की बगैर सहमति के समितियों का गठन करने पर सदस्यों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। सदस्यों के विरोध को देखते हुए संचालन समिति के गठन को स्थगित कर बैठक खत्म कर दी गई। अब अगली बैठक में समितियों का गठन किया जाएगा। प्रधान जीवन श्रीवास व पंचायत सचिव मोहनी तिवारी की मौजूदगी में बैठक हुई। जिसमें सदस्यों को बगैर विश्वास में लिए समितियां का गठन कर दिया गया। सदस्य आनंद सिंह, सत्यम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, दया प्रकाश, शकुंतला, रज्जन, सतीश कुमार, शिवेंद्र, शोभा आदि ने कड़ा एतराज जताया और सचिव मोहनी तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए। विरोध के चलते सचिव एवं प्रधान बैकपुट में आ गए। एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया समितियों के गठन में विवाद के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। उधर बड़ागांव में पंचायत की प्रथम बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों को कुर्सी नहीं नसीब हुई। महिला सदस्यों को छोड़ अन्य सदस्य जमीन पर बैठने से मायूसी नजर आई। बैठक में शामिल नोडल अधिकारी एपीओ मनरेगा विकास चंद्र ने बिछी हुई दरी में सदस्यों को जमीन पर बैठाकर कार्रवाई का कोरम पूरा किया।
रुके विकास कार्यों को कराने पर चर्चा
मौदहा। गांव की सरकार की पहली बैठक में रुके विकास कार्य शुरू होने की आशा बढ़ गई है। वहीं गुसियारी प्रधान असरार खां ने पेयजल की आधी अधूरी योजना के पूरे होने तक पुरानी पाइपलाइन से पेयजल योजना को चालू करने मांग की है। पंचायत भवनों के ताले खुलने के साथ ही सफाई भी देखने को मिली। पढोरी, अरतरा, परछा, गहरौली, सिजनौड़ा, मदारपुर, कम्हरिया, मांचा, नारायच, मकरांव सहित सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान के नेतृत्व में बैठक हुई। उधर, गहरौली संवाद के अनुसार गांव के पंचायत घर में प्रधान वीरेंद्र कुमार राजपूत की अध्यक्षता में ग्रामसभा बोर्ड की बैठक में समितियों का गठन किया गया। गठन के बाद ग्राम प्रधान व सचिव शिव मूरत सिंह राजपूत ने सदस्यों से कोविड 19 वैक्सीनेशन व गो संरक्षण समिति में विशेष सहयोग की अपील की। उधर गौरा में एडीओ आईएसबी दिनेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में ग्राम प्रधान बाबू सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड गठन की समितियों का गठन किया गया।
देवनारायण बने कार्य समिति अध्यक्ष
कुरारा। ग्राम पंचायतों की पहली बैठक में समितियों का गठन किया गया। महिला सदस्यों ने घूंघट की ओट में हिस्सा लिया। जखेला गांव में निर्माण कार्य समिति का अध्यक्ष देवनारायण कबीर को मनाया गया। प्रीति सिंह को शिक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। नियोजन व विकास समिति में दीपक कुमार अध्यक्ष बने। बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेश वर्मा ग्राम प्रधान रामा सिंह सहित ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे। मनकी खुर्द में ग्राम पंचायत की बैठक में समितियों का गठन किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान सचिव हरी बाबू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पंचायत की पहली बैठक में हंगामा
सरीला। बंगरा ग्राम पंचायत की पहली बैठक में पूर्व प्रधान मकबूल ने एक समिति का अध्यक्ष अपने नवनिर्वाचित भतीजे हजरत अली को बनाए जाने को लेकर जमकर बवाल किया। जिससे बैठक बीच में ही स्थगित करनी पड़ी। बाद में पुलिस की अभिरक्षा में बैठक हुई। सभी 45 ग्राम पंचायतों में बैठक हुई। बैठक में समिति गठन के दौरान प्रधान राम प्रसाद साहू के हस्तक्षेप पर पूर्व प्रधान गालीगलौज करने लगे। पंचायत की सचिव रिश्ता तिवारी ने अधिकारियों को सूचना दी। खंड विकास अधिकारी विनय कुमार मौर्या ने बताया सभी ग्राम पंचायतों में पहली बैठक हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed