फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political,meetiang,hamirpur

बूथ मजबूत करने का काम करें युवा

Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
political,meetiang,hamirpur
हमीरपुर। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के शहर आगमन पर पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक शिवचरण प्रजापति ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद बैठक में उन्होंने युवा साथियों से अपने-अपने बूथ मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इतिहास गवाह रहा है जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। नौजवानों को कमर कस लेनी चाहिए और क्षेत्र में दीन दुखियारे, दलित, पिछड़े, वंचितों की आवाज को मजबूती के साथ उठाने का काम करना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से कहा वह युवाओं का मार्गदर्शन करें। युवा ऊर्जावान हैं यदि उनका अनुभव प्राप्त हो जाए तो यह नई क्रांति लिखने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाल ने कार्यकर्ताओं से कहा विश्वास दिलाना चाहिए कि 2022 में अपनी दोनों ही विधानसभा सीटें जिताने का काम करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष इदरीश खान, ब्लाक प्रमुख जय नारायण यादव, शिवशरण यादव, राजेश कुमार सविता, एके निगम, दानिश खान, जितेंद्र निगम, पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि, हसन खान गोलू, शिवसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य राम सजीवन यादव, मृत्युंजय प्रताप, ओम प्रकाश सोनकर, मनप्यारे निषाद, बीटू यादव, अरुण सिंह यादव, याकूब गड्डी, प्रधान प्रभात यादव, सुरेंद्र यादव, अमीर सिद्दीकी, राघवेंद्र यादव, साकेत धुरिया, दीपक राजपूत, अभिषेक वर्मा, सलीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed