{"_id":"60db5d1d8ebc3ed78077f472","slug":"political-hamirpur-news-panchayat-chunav-hamirpur-news-knp637244127","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा व निषाद पार्टी के बीच कांटे की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा व निषाद पार्टी के बीच कांटे की टक्कर
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों में से किसी ने मंगलवार को नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। ऐसे में दो प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला होनेे के आसार हैं। नामांकन वापसी को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी दुष्यंत सिंह परिहार ने दो सेट में नामांकन दाखिल किए थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी जयंती राजपूत ने चार सेटों में नामांकन जमा किया था। कुल 17 जिला पंचायत सदस्यों वाली जिला पंचायत में इन दिनों प्रत्याशियों के बीच जमकर कशमकश है। इस बार सपा चुनाव मैदान में नहीं है जबकि इस दल के चार जिला पंचायत सदस्य हैं।
वहीं भाजपा के चार, बसपा के दो व निषाद पार्टी का एक सदस्य है। छह निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य हैं। इस चुनाव को लेकर हर किसी की नजर टिकी हैं। इसमें खासकर निषाद पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन पत्र दाखिल करने केे बाद हो रही कार्रवाइयों पर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मंगलवार को उम्मीदवारों के नाम वापसी का समय तीन बजे तक रहा है। लेकिन तीन बजे तक दोनों प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस नहीं लिया।