फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Mon, 27 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
political
शहर के गांधी पार्क में सत्याग्रह आंदोलन करते कांग्रेसी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में सत्याग्रह आंदोलन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर संवैैैधानिक संस्थाओं का प्रयोग विरोधी दलों के नेताओं को प्रताड़ित करने में कर रही है। लोकतांत्रिक परंपराओं का खुला उल्लंघन हो रहा है। सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, किसानों के बाद सरकार ने युवाओं पर भी कुठाराघात शुरू कर दिया है। चार साल का अल्प कार्यकाल निर्धारित कर देश के नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के उद्देश्य से अग्निपथ योजना लाई गई है।

इस मौके पर पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, दिनेश सिंह, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, संजय वीर सिंह लोधी, अरशद अंसारी, डॉ. शाहिद अली, शकुंतला निषाद, यूनुस मौजूद रहे। राठ संवाद के मुताबिककांग्रेसियों ने गांधी मार्केट में सत्याग्रह किया। राट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिनव चंद्रा को सौंपा। इस दौरान जय सिंह, अमरचंद्र अनुरागी, रचना वर्मा, विनीता राजपूत व खेमचंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed