{"_id":"60b12e7b8ebc3e14c8184061","slug":"police-arrested-two-scorpions-of-scorpion-gang-hamirpur-news-knp630936430","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिच्छू गैंग के दो शातिरों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिच्छू गैंग के दो शातिरों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
राठ। सरीला क्षेत्र में आतंक मचाने वाले कथित बिच्छू गैंग के दो और बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी गैंग के सरगना का भाई है। उस पर हमीरपुर व जालौन जिले में 14 मुकदमे दर्ज हैं।
सरीला क्षेत्र में करीब एक माह में चार स्थानों पर मारपीट, फायरिंग आदि की घटनाओं से आतंक मचा गया था। इन घटनाओं में कथित बिच्छू गैंग का नाम आ रहा है। जरिया पुलिस नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। इसके बाद राठ इंस्पेक्टर राजेश चंद्र त्रिपाठी मोर्चा संभाला। दो दिन पहले गैंग के स्थानीय सरगना को दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। इनका सरीला की वारदातों में हाथ था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरुवार रात कस्बे में गश्त के दौरान चरखारी रोड पर दो युवक संदिग्ध हालात में खड़े मिले। पुलिस को देख दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में सरीला निवासी वीरपाल उर्फ बंटा के पास से दो किलो गांजा तथा यशेंद्र राजपूत के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। बताया कि वीरपाल उर्फ बंटा बिच्छू गैंग के स्थानीय सरगना विक्की उर्फ वीरेंद्र का भाई है।
विज्ञापन
इस पर हमीरपुर और जालौन के थानों में छेड़खानी, चोरी, रंगदारी मांगने, घर में घुस कर मारपीट आदि के 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई यज्ञनारायण भार्गव, कांस्टेबल कमल सिंह, पंकज कुमार, शैलेंद्र सिंह आदि रहे। पुलिस ने पथनौड़ी गांव के धर्मेंद्र राजपूत के पास से 315 बोर तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया। आरोपी पर मारपीट, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।