फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Please give it back to the school fees

स्कूल की फीस वापस दिला दीजिए’

Tue, 16 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Please give it back to the school fees
कस्बे के पठनऊ मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार ने स्कूल की फीस वापस दिलाने की शिकायत की। बताया कि वह चेतनदास स्कूल में पढ़ता है। स्कूल ने उसे बाहर निकाल दिया। अब उसकी फीस वापस नहीं दी जा रही है। डीएम संध्या तिवारी ने उसकी अर्जी को डीआईओएस के पास भेज दी।
विज्ञापन

 मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में फरियादियों ने 159 शिकायतें दर्ज कराईं। जिसमें मौके पर सिर्फ सात का निस्तारण हुआ। अतरा गांव के कृष्ण कुमार ने इंदिरा आवास दिलाने, धनौरी गांव स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी ने गांव के चन्द्रशेखर पर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। 
विज्ञापन

सिकन्दरपुरा मोहल्ला निवासी लक्ष्मन ने जलभराव व सीसी सड़क बनवाने की शिकायत की। पठानपुरा के रामआसरे ने कोटेदार रेखा देवी द्वारा राशन न देने की शिकायत की। छत्तीस से अधिक लोगों ने राशन न मिलने की शिकायत की। डीएम ने पूर्ति निरीक्षक उवेद अली को तत्काल राशन दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जिन गरीबों के पास राशन कार्ड हैं और उनका नाम खाद्य सुरक्षा की सूची में दर्ज नहीं है, ऐसे लोगों को भी राशन मिलेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मुनिराजजी, मुख्य विकास अधिकारी,  एसडीएम रामयश गौतम, सीओ विजय त्रिपाठी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed