{"_id":"674a011e625f1aebf20b23a4","slug":"pickup-broke-down-on-yamuna-bridge-sps-car-stuck-in-jam-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-117927-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: यमुना पुल पर पिकअप खराब, जाम में फंसी एसपी की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: यमुना पुल पर पिकअप खराब, जाम में फंसी एसपी की गाड़ी
Fri, 29 Nov 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर यमुना पुल पर एक पिकअप खराब होने से जाम लग गया। जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट में मौदहा जा रहीं एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा भी जाम में फंस गई।
यातायात विभाग व पुलिस को 10 किमी लंबा जाम खुलवाने में सवा घंटे लग गए। सुबह 10:15 से 11:40 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। माल लेकर कानपुर से शहर की ओर आ रहे पिकअप के पिछले पहिए यमुना पुल पर अचानक निकल गए।
इससे पुल पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप को पुल से हटवाया। इस दौरान दुर्गा मोड़ से कुछेछा तक करीब 10 किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
इसी बीच मौदहा जाने के लिए निकली एसपी की गाड़ी जाम में फंस गई। इससे करीब दस मिनट तक एसपी लक्ष्मीबाई तिराहे पर खड़ी रहीं। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली व कुछेछा चौकी पुलिस ने रास्ता बनाकर किसी तरह एसपी की गाड़ी निकलवाई। करीब सवा घंटे बाद जाम खुल सका।
जाम के दौरान यातायात प्रभारी हरवेंद्र की तबीयत भी बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। एसपी ने बताया कि वाहन खराब होने की वजह से जाम लगा था जिसे यातायात कर्मियों ने खुलवा दिया था।
कोई फंसा रहा, कोई पैदल निकला
महोबा निवासी रजनीश ने बताया कि वह अपनी कार से कानपुर जा रहे थे। उन्हें राठ तिराहे के पास जाम मिला, करीब एक घंटे से जाम में फंसे है। चंदुलीतीर गांव निवासी रामराज ने बताया कि वह ई-रिक्शा में बैठकर शहर आ रहे थे। रिक्शा राठ तिराहे में जाम में फंस गया। जिससे वह भी पैदल शहर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई लोग रिक्शा-टैंपो आदि छोड़कर पैदल निकलने को मजबूर हो गए।