फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pharmacists protest

बीस सूत्री मांगों को लेकर फार्मेसिस्टों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

Sat, 04 Dec 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists protest
हमीरपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 20 सूत्री मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में फार्मासिस्टों का प्रभार भत्ता बढ़ाए जाने, पदनाम परिवर्तित, उपकेंद्रों व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने आदि 20 मांगे शामिल हैं। संघ की ओर से पांच से आठ दिसंबर तक सभी फार्मासिस्ट काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 9 से 16 दिसंबर तक दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। 17 से 19 दिसंबर तक पूर्ण कार्य बहिष्कार व 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिलामंत्री अजय कुमार शिवहरे, संजीव त्रिपाठी, धर्मेंद्र सचान, अंकित सचान, राकेश प्रजापति, योगेंद्र यादव, अजय सचान, सुनील सचान, रामसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed