फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   People come, the caravan became

लोग आते गए, बनता गया कारवां

Wed, 15 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 15 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
People come, the caravan became
सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते डीएम उदयवीर सिंह यादव। - फोटो : amarujala

विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी उदयवीर सिंह व पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महा अभियान में दस दानवीरों ने रक्तदान किया वहीं 30 ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि अमर उजाला का यह कार्य सराहनीय है। क्योंकि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व एडीएम ने रक्तदान करने वाले दानवीरो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जहां गुलशन वेलफेयर सोसायटी ने दानवीरों को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न भेंट किया वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें दीवार घड़ी दी गई।

विज्ञापन


मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि एक यूनिट रक्त चार लोगों की जिंदगी बचा सकता है। रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है। पुलिस अधीक्षक मुनिराजजी ने कहा कि देश में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। जिसमें अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौतें होती है।
विज्ञापन


अगर ब्लड बैंकाें में रक्त उपलब्ध रहे तो लोगों की जानें बचाई जा सकती है। अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त जरूरतमंद के काम आता है और किसी परिवार की व्यक्ति की जिंदगी बचाकर एक अनोखा संबंध स्थापित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलशन वेलफेयर सोसाइटी की सचिव डा.श्रेया ने रक्तदान करने वाले दानवीरो को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि इनके इस महान कार्य को सलाम करती हैं। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रमन सिंह आजाद ने कहा कि वह इस तरह के सामाजिक कार्यो में हमेशा अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग में खड़े रहेंगे।

उन्होंने रक्तदान के इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिविर में सीएमएस डा.मनीराम वर्मा, डा.पूनम सचान, डा.आरएन शंखवार, हरेंद्र कुमार यादव, अरविंद सिंह, अरविंद कुमार, प्रियंका अवस्थी, शिवकुमार, प्रशांत कुमार, डा.धीरज गुप्ता, कुलदीप ने दानवीरों से रक्त लेने में विशेष भूमिका अदा की।


इस मौके पर रेडक्रास सचिव जलीस खान, अनवर खान, बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति, डा.नीलम प्रजापति, विनीत अग्निहोत्री, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा.जीके द्विवदी, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, सुरेश कुमार शर्मा, शिवकुमार सेठी, जितेंद्र गुप्ता सहित अमर उजाला के राजेश सिंह, सुभाष साहू, मुनीर खान, सुरेश कुमार, अभय प्रताप सिंह, सलाहउद्दीन, हरिओम धुरिया, रामलखन, धमेंद्र खरे, अनुज पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed