{"_id":"661d92ac5d6388b10f0b2886","slug":"pedestrians-stuck-in-traffic-jam-for-four-hours-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-110203-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चार घंटे जाम के झाम में फंसे रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चार घंटे जाम के झाम में फंसे रहे राहगीर
विज्ञापन
राठ। कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही। सोमवार शाम करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़क के दोनों ओर फुटपाथों पर अवैध कब्जा व बेतरतीब वाहनों का खड़ा होना जाम की प्रमुख वजह है। जाम की समस्या हमीरपुर रोड आंबेडकर चौराहा से लेकर पनवाड़ी रोड नगर पालिका कार्यालय तक रहती है। इस मार्ग पर आधा दर्जन के करीब प्राइवेट वि़द्यालय, इतनी ही बैंक की शाखाएं हैं। बैंक शाखाओं में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
बैंक आने वाले उपभोक्ता अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करते हैं। वहीं मैकेनिकल लाइन होने के चलते फुटपाथ पर ही बाइक, ट्रैक्टर आदि वाहन खड़े कर सही किए जाते हैं। रामलीला मैदान व पड़ाव चौराहा पर भीषण समस्या रहती है। सोमवार शाम करीब 4 बजे रामलीला मैदान से पड़ाव चौराहे तक भीषण जाम लग गया। करीब 7 बजे के बाद जाम से कुछ राहत मिली।