फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   parijano ka hungama

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराज महिलाओं ने हाईवे किया जाम

Sun, 24 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
parijano ka hungama
हमीरपुर। शहर कोतवाली में शनिवार को डिग्गी रमेड़ी डांडा मोहल्ले में वृद्ध की मौत का मामला गर्मा गया है। आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। आधा घंटे तक लगे जाम में लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को समाधान दिवस में शहर के डिग्गी रमेड़ी डांडा मोहल्ला निवासी प्रमोद अपनी मां कमला के साथ मकान के विवाद को लेकर शिकायती पत्र दिया। देर शाम करीब पांच बजे पुलिस, लेखपाल राजकिशोर के साथ डिग्गी पहुंची और रामआसरे को कोतवाली चलने के लिए डांट डपट दिया। टीम के जाने के बाद वृद्ध पैदल जाने लगा तो अटैक पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे प्रेमचंद्र की तहरीर पर चचेरे भाइयों मनोज व प्रमोद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

रविवार को मृतक के परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जाम लगा दिया। शहर कोतवाली पुलिस के समझाने पर परिजन नहीं माने। इसके बाद सीओ सदर विवेक यादव ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे तक लगे इस जाम में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसमें एंबुलेंस सहित अन्य वाहन भी फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला को थाने लाई पुलिस
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने के साथ महिलाओं के नाम भी एफआईआर में शामिल करने की मांग की। इस पर सीओ विवेक यादव के निर्देश पर कोतवाली पुलिस आरोपियों के घर पहुंची और मनोज की मां कमला व उसकी पत्नी को पुलिस पकड़ लाई, लेकिन रास्ते में बच्चों व मवेशियों के अकेला होने की बात कहने पर मां कमला को छोड़ दिया। जबकि मनोज की पत्नी को कोतवाली ले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed